KnowledgeBase


    अनिल बलूनी

    Anil Baluni

    अनिल बलूनी

    जन्म2 दिसम्बर, 1970
    जन्म स्थानदिल्ली
    माताश्रीमती सुमित्रा बलूनी
    पिताश्री पिताम्बर दत्त बलूनी
    पत्नीश्रीमती दीप्ति जोशी बलूनी
    बच्चे1 पुत्र, 1 पुत्री
    शिक्षाबी.कॉम.
    मूल निवासनकोट गांव, पट्टी - कंडवालस्यू, पौड़ी गढ़वाल
    व्यवसायसमाज सेवक, राजनेता
    पार्टीबी.जे.पी

    अनिल बलूनी का जन्म 2 दिसम्बर 1970 को दिल्ली में हुआ था। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नकोट गांव, पट्टी - कंडवालस्यू, पौड़ी गढ़वाल से प्राप्त करने के बाद अनिल दिल्ली आ गए। जहां से उन्होने बी. काॅम. से स्नातक किया। उस के बाद पत्रकारिता की पढ़ाई की। अनिल बेहद शांत स्वभाव व नाप तौल कर बोलने वाले व्यक्ति माने जाते है। कम उम्र में ही अनिल बलूनी को राजनीति में दिलचस्पी आ गयी थी। अनिल बलूनी 2018 में उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद चुने गए।


    व्यक्तिगत जीवन


    उनकी शादी दीप्ति जोशी से हुई और उनका एक बेटा और एक बेटी है।


    राजनीतिक जीवन


    2002 में 26 वर्ष की आयु में बलूनी ने कोटद्वार सीट से चुनाव लड़ा परन्तु उनका नामांकन अवैध घोषित कर दिया था। वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गये जहां फैसला उनके पक्ष में आया था।


    अनिल भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री, 2009 में रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की सरकार में वन्यजीव बोर्ड में उपाध्यक्ष फिर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उसके बाद राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बने। उन्होने पत्रकारिता भी की। संघ के नेता सुंदर सिंह भंडारी के करीब होने के कारण जब भंडारी बिहार के राज्यपाल बने तो उन्होने बलूनी को अपना ऑफिस ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुुक्त किया। उसके बाद भंडारी जी जब गुजरात के राज्यपाल बने तो वे बलूनी को भी अपने साथ ले गये। 2014 में अमित शाह ने बलूनी को पार्टी प्रवक्ता मीडिया प्रकोष्ठ का प्रमुख बनाया।


    विशेष बाते


    ✤ अनिल बलूनी को 2019 में कैंसर के शुरुआती चरण का पता चला था और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में किया गया था। 2020 कैंसर के सफल इलाज के बाद, अनिल बलूनी अपनी संसदीय जिम्मेदारियों को फिर से शुरू किया और उन्होंने अपने गृह राज्य उत्तराखंड में इलाज को सस्ता बनाने के लिए एक मिशन शुरू किया है।


    ✤ उत्तराखंड से सबसे कम उम्र के राज्य सभा सदस्य है।


    ✤ रवि शंकर प्रसाद व स्व.अरुण जेटली के बाद मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बनाया गया है।


    ✤ अनिल बलूनी राजनीति में आने से पहले पत्रकार रह चुके है।


    ग्रहित पद


    सालविवरण
    2018उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए
    2018सदस्य - विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति
    2019सदस्य - एम्स ऋषिकेश, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
    2019सदस्य - राजघाट समाधि समिति, शहरी कार्य और रोजगार मंत्रालय
    2020राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा


    हमसे वाट्सएप के माध्यम से जुड़े, लिंक पे क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?