KnowledgeBase


    नन्दाकोट

    nanda kot

    नन्दाकोट पर्वत उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित हैं। हालांकि यह पिथौरागढ़-बागेश्वर सीमा से लगता है। नन्दकोट हिमालय पर्वत समुद्र तल से 6,861 मी. (25,510 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। नन्दा उत्तराखण्ड में देवी के रूप में पूजी जाती है। नन्दाकोट का अर्थ नन्दा का किला है। नन्दाकोट, नन्दादेवी पर्वत समूह के दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित है। इस पर्वत समूह में कफनी ग्लेशियर (नन्दाकोट पर्वत), पिेंडारी ग्लेशियर (छांगुच पर्वत), लाॅन/लवान/ल्वा व शलंग ग्लेशियर (नन्दाकोट पर्वत, कुछेला धुरा, छांगुच पर्वत) निकलते है।


    टी. जी. लांगस्टाफ ने लाॅन घाटी से 1905 में इसमें आरोहण का प्रयास किया था, परन्तु विफल रहे। पहला सफल आरोहण याची होटा के नेतृत्व में एक जापानी दल द्वारा किया गया। 1955 में इसके दक्षिण दिशा से मार्टिन मोरन ने सफल चढ़ाइ की।


    हमसे वाट्सएप के माध्यम से जुड़े, लिंक पे क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?