KnowledgeBase


    उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री

    Uttarakhand Government Cabinet Miniters

    उत्तराखंड में 14 फरवरी 2022 को 5वी. विधानसभा के चुनाव हुए। 10 मार्च को हुई वोटों की गणना में बी.जे.पी को सर्वाधिक बहुमत प्राप्त हुआ। 21 मार्च 2022 को श्री पुष्कर सिंह धामी जी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। 29 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा अपने मंत्रियों को विभागों का बटवारा कर दिया जिसकी सूची निम्न है।


    मंत्री

    मंत्रीपदविभाग
    श्री पुष्कर सिंह धामीमाननीय मुख्यमंत्री जी1. मंत्रिपरिषद
    2. कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य
    3. सतर्कता, सुराज, भ्रष्ट्राचार उन्मूलन एवं जनसेवा
    4. सचिवालय प्रशासन
    5. सामान्य प्रशासन
    6. नियोजन
    7. राज्य सम्पत्ति
    8. सूचना
    9. गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण
    10. राजस्व
    11. औद्योगिक विकास एवं खनन
    12. औद्योगिक विकास
    13. श्रम
    14. सूचना प्रौद्योगिकी
    15. विज्ञान प्रौद्योगिकी
    16. पेयजल
    17. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
    18. आयुष
    19. आबकारी
    20. न्याय
    21. पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
    22. आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास
    23. नागरिक उड्डयन
    श्री सतपाल महाराजकैबिनेट मंत्री1. लोक निर्माण विभाग
    2. पंचायती राज
    3. ग्रामीण निर्माण
    4. संस्कृति
    5. धर्मस्व
    6. पर्यटन
    7. जलागम प्रबन्धन
    8. भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं
    9. सिंचाई
    10. लघु सिंचाई
    श्री प्रेमचंद अग्रवालकैबिनेट मंत्री1. वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन
    2. शहरी विकास
    3. आवास
    4. विधायी एवं संसदीय कार्य
    5. पुनगर्ठन
    6. जनगणना
    श्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री1. कृषि
    2. कृषि शिक्षा
    3. कृषि विपणन
    4. उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण
    5. उद्यान एवं फलोद्ययोग
    6. रेशम विकास
    7. जैव प्रौद्योगिकी
    8. सैनिक कल्याण
    9. ग्राम्य विकास
    डॉ. धन सिंह रावतकैबिनेट मंत्री1. विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)
    2. विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक)
    3. संस्कृत शिक्षा
    4. सहकारिता
    5. उच्च शिक्षा
    6. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
    श्री सुबोध उनियालकैबिनेट मंत्री1. वन
    2. भाषा
    3. निर्वाचन
    4. तकनीकी शिक्षा
    श्रीमती रेखा आर्याकैबिनेट मंत्री1. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास
    2. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
    3. खेल
    4. युवा कल्याण
    श्री चन्दन रामदासकैबिनेट मंत्री1. समाज कल्याण
    2. अल्पसंख्यक कल्याण
    3. छात्र कल्याण
    4. परिवहन
    5. लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम
    6. खादी एवं ग्रामोद्योग
    श्री सौरभ बहुगुणाकैबिनेट मंत्री1. पशु पालन
    2. दुग्ध विकास
    3. मत्स्य पालन
    4. गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
    5. प्रोटोकाॅल
    6. कौशल विकास एवं सेवायोजन

    Source: https://uk.gov.in/


    हमसे वाट्सएप के माध्यम से जुड़े, लिंक पे क्लिक करें: वाट्सएप उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    हमारे YouTube Channel को Subscribe करें: Youtube Channel उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि

    Leave A Comment ?